best hindi story 2019

हमें बर्तमान में जीना चाहिए HINDI STORY बहुत समय पहले की बात है। एक बार एक शिकारी जंगल में एक हिरन की खोज कर रहा था। इसी बीच उसकी नज़र नर्म नर्म स्वादिष्ट घास चरते हिरनो के एक झुंड पर पड़ी। उसने एक मोटे ताजे हिरन पर बाण से निशाना लगाया। बाण लगते ही हिरन गिर पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई। यह देख सभी हिरन तेजी से वहाँ से भाग गए। उसी समय एक बनैला सुअर वहांँ से गुजर रहा था। शिकारी ने उसे भी अपना शिकार बनाने का फैसला किया और उस पर बाण चलाया। तीर लगते ही दर्द से चीखते हुए सुअर ने खुॅखार होकर शिकारी पर हमला बोल दिया। खून से लथपथ सुअर ने अपने शरीर में बची पूरी ताकत से शिकारी के पेट में अपने सिर से वार किया और अपने तेज दाॅतों से उसका पेट फाड़ डाला। इस प्रकार शिकारी और बनैले सुअर, दोनों की मृत्यु हो गई। कुछ समय बाद, एक सियार वहां से गुजरा। तबी उसने एक मृत हिरण, एक मृत सुअर ओर एक मृत आदमी को भूमि पर पड़े देखा। अहा! आज तो मुझे लाजवाब भोजन खाने को मिलेगा। यह सोच कर वह मृत आदमी की तरफ बढा। मैंने आज तक मनुष्य का मास नहीं चखा है। आज पहली बार मै एक मनुष्य के बड़े हिस्से को खाऊँगा, उसके बाद...